छत्तीसगढ़ : NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाईं फांसी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाईं फांसी

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा ली. छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ युवती रात में खाना खाने के बाद वह अपनी बहनों के साथ लूडो खेलती रही. इसके बाद सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई. सुबह कमरे में फंदे में झूलती हुई उसकी लाश मिली. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. मृतिका छात्रा का नाम भारती निषाद था.

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है. बताया जा रहा कि भारती 3 साल से नीट की तैयारी कर रही थी. एक बार परीक्षा भी दी लेकिन क्वालिफाइड नहीं हो पाई. फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें