इंस्टाग्राम पर पोर्न वीडियो अपलोड करने वाला नाबालिग दुर्ग से गिरफ्तार
एनसीआरबी नई दिल्ली की
टीम ने इंस्टाग्राम सोशल साइट्स पर पोर्न वीडियो अपलोड करने वाले नाबालिग को दुर्ग
से गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनसीआरबी नई दिल्ली की टीम ने जांच के बाद
कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है. थाना प्रभारी
ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ धारा 67(क)
67(ख) आईटी एक्ट को तहत अपराध दर्ज किया गया है. उनके वरिष्ठ कार्यालय को एनसीआरबी
नई दिल्ली की सायबर टीप लाईन की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी.
जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि मोबाइल नंबर 747117XXXX के धारक ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था. लोकेशन सर्च से पता चला कि मोबाइल नम्बर चलाने वाला दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र का रहने वाला है. एसपी के निर्देश पर जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी नाबालिग निकला. पुलिस की टीम ने मामले में किशोर का फोन जब्त कर तकनीकी विवेचना की.