महासमुंद : शादी का झांसा देकर MP के युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, आपत्तीजनक फोटो भी कर दिया वायरल, अब गिरफ्तार
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लभराखुर्द की नाबालिग लडक़ी के साथ मध्यप्रदेश शिवपुरी के एक युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और अश्लील फोटो और विडियों बना लिया। फोटो और विडियों बनाकर नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ बनाई हुई गंदी फोटो और विडियों सोशल मिडिया पर वायरल कर दी। सोशल मिडिया पर अपने फोटो वायरल होने की बात नाबालिग ने अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद नाबालिग परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाबालिग के रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376 (2) ढ, 34, और 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले के मुख्य आरोपी को शिवपुरी मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया है। आरोपी के एक दोस्त की पुलिस तलाश कर रही है।
दरअसल महासमुन्द सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कि नाबालिग लड़की को उसके मोबाइल पर एक रॉन्ग नम्बर पर काल आया। उस रॉन्ग नम्बर के बाद नाबालिग लडक़ी और शिवपुरी निवासी आरोपी युवक धर्मेन्द्र गोयल 20 साल की बातचीत शुरू हो गई। मोबाइल पर ही आरोपी युवक ने लडक़ी को शादी करने की बात कही और लडक़ी के गांव पहुंच गया और लडक़ी को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कर कर अपने मोबाइल से लडक़ी का अश्लील फोटो और विडियो बना लिया और आरोपी वापस शिवपुरी लौट गया। लडक़ी को आरोपी युवक की नियत पर संदेह हुआ तो उसने उससे बातचीत बंद कर दी। लेकिन आरोपी युवक नहीं माना और उसे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। नाबालिग आरोपी युवक की बात सुनकर डर गई। नाबालिग को ब्लैकमेल करते हुए आरोपी फिर महासमुन्द पहुंचा और नाबलिग के साथ संबंध बनाकर फिर वापस चला गया। आरोपी शिवपुरी मध्यप्रदेश पहुंच कर अपने दोस्त रामेश्वर नारवरिया को नाबालिग की आपत्तीजनक फोटो दिखाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।