CG : लूडो खेलने के बाद 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जताई... - CG Sandesh

CG : लूडो खेलने के बाद 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जताई जा रही यह वजह

दुर्ग। जिले के भिलाई में नीट की तैयारी करने वाली 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवती के खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है की रात में खाना खाने के बाद वह अपनी बहनों के साथ लूडो खेलती रही। इसके बाद सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। सुबह कमरे में फंदे में झूलती हुई उसकी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि खुर्सीपार इलाके में भारती निषाद नाम की युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि भारतीय तीन साल से नीट की तैयारी कर रही थी। उसने एक बार इसकी परीक्षा दी थी, लेकिन पास नहीं हुई। वह काफी खुशदिल थी। इसके बाद अपनी बहन विभा, निम्मो और हेमा के साथ लूडो खेलने बैठ गई। इसके बाद भारती अपने कमरे में सोने चली गई। तीनों बहने भी इसके बाद सोने चली गईं। अगली सुबह जब उनके घर वालों ने भारती को आवाज दी तो उसने आवाज नहीं दिया । इसके बाद उन्होंने उसका दरवाजा खटखटाया। जब कोई रिप्लाई नहीं आया तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो भारती फांसी के फंदे पर झूल रही थी। खुर्सीपार पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में मातम पसरा होने से पूछताछ नहीं हो पाई। इसलिए अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि भारती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें