महासमुंद : जी.पी.एफ. की अनपोस्ट डेबिट क्रेडिट प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन आगामी 09 मई से 11 मई तक
अनपोस्ट डेबिट/क्रेडिट प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी 09 मई से 11 मई 2022 तक महालेखाकार रायपुर दल द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी श्री डी.पी. वर्मा ने बताया कि समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी महालेखाकार दल को जी.पी.एफ. की अनपोस्ट एवं क्रेडिट के प्रकरणों के निराकरण के लिए सुसंगत दस्तावेज एवं अभिलेख उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।
अनपोस्ट डेबिट एवं क्रेडिट की लंबित जानकारी लिंक https://ekoshonline.cg.nic.in/GPF Unposted credit/Debit में अवलोकन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला कोषालय परिसर महासमुंद में प्रातः 11ः00 बजे 09 मई को जिला कोषालय महासमुंद के अंतर्गत, 10 मई को उप कोषालय बागबाहरा/पिथौरा के अंतर्गत एवं 11 मई 2022 को उप कोषालय सरायपाली के अंतर्गत समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी जी.पी.एफ. की अनपोस्ट एवं क्रेडिट के प्रकरणों के निराकरण के लिए सुसंगत दस्तावेज एवं अभिलेख उपलब्ध कराएं।