महासमुंद : लॉटरी का लालच देकर ठगी करने वाले महासमुंद में चोरी छिपे निवास करते मिले.
महासमुंद पुलिस ने आज लॉटरी स्क्रेच करा कर आकर्षक उपहार मिलने का लालच देकर ठगी का प्रयास करने वाले संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा है. ये दिल्ली, उत्तरप्रदेश, दीगर प्रांत से आये है.
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियो एवं लाटरी व फेरी वालो के पर पुलिस की कार्यवाही की जा रही है. ये आरोपी लॉटरी स्क्रेच करा कर आकर्षक उपहार मिलने का लालच देकर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे साथ हे पुलिस थाना में बिना सूचना दिए अवैध तरीके से निवास कर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि जिलें में चोरी की घटनाओं को मददेनजर रखते हुये अभियान चलाकर जिला महासमुंद में दीगर प्रांत से आये घुमंतुक लोगो एवं फेरी वालो को थाना सिटी कोतवाली लाकर पूछताछ किया गया. फेरी वालो द्वारा थाना में मुसाफिर दर्ज नही करना बताया गया.
पुलिस ने बताया कि शहर में संदिग्ध अवस्था में घुमने व लाटरी में स्क्रेच करने आये लोगो को थाना लाकर उनके बारे में तस्दीक की गई कुल 17 लोगो जो चोरी छिपे महासमुंद में निवास कर रहे थे उन सभी के विरूद्ध धारा 109 की तहत कार्यवाही की गई है.
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू ,एस डी ओ पी महासमुंद कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली व सायबर सेल स्टाफ द्वारा की गई.