बसना पुलिस और सायबर सेल महासमुंद की संयुक्त कार्यवाही, नगर के वार्ड क्रमांक 12 से 250 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस और सायबर सेल महासमुन्द की संयुक्त कार्यवाही में आज बसना नगर के वार्ड क्रमांक 12 में अवैध शराब रूप से रखी महुआ शराब पर एक बड़ी कार्यवाही की है. जिसमे पुलिस ने आरोपीयों को उनके घर के सामने अवैध रूप से 250 लीटर महुआ शराब रखे जाने पर पकड़ा है, साथ ही इनसे भारी मात्रा में शराब बनाने का पात्र,बर्तन व महुआ का पास भी जप्त किया गया है. इस मामले में कुल 3 आरोपी शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि 6 मई 2022 को मुखबिर से सुचना मिली की बसना में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब अवैध रूप से रख हैं.
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना बसना पुलिस की टीम को त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम ने बसना के वार्ड नं. 12 गुरू नानक धर्मशाला के पीछे एक व्यक्ति को अपने घर सामने रखे 200 लीटर वाली नीले रंग के ड्रम में 160 लीटर देशी महुआ शराब, 100 लीटर वाली नीले रंग के ड्रम में 50 लीटर महुआ शराब तथा दो नग 20 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में 20-20 लीटर देशी महुआ शराब कुल महुआ शराब 250 लीटर देशी महुआ शराब कीमति 50000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पुलिस), महासमुंद कल्पना वर्मा,अनु0अधिकारी (पुलिस) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी लेख राम ठाकुर, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपुत, सउनि ललित चन्द्रा, प्रवीण शुक्ला आरक्षक देव कोसरिया, डिग्री लाल नंद, त्रीनाथ प्रधान, संदीप भोई, अनिल नायक, मआर. आरती साहू, हेमलता सिदारएवं थाना बसना द्वारा की गई है.
नाम आरोपी:-
01. प्रकाश ओगरे पिता फिरतु राम ओगरे उम्र 26 वर्ष सा. गुरू नानक धर्मशाला के पीछे थाना बसना, महासमुन्द
02. संजय चतुर्वेदी पिता आसाराम चतुर्वेदी उम्र 32 वर्ष सा. वार्ड नं. 12 गुरू नानक धर्मशाला के पीछे थाना बसना महासमुन्द
03. तेजराम रत्नाकर पिता दुस्ती राम रत्नाकर उम्र 34 वर्ष सा. वार्ड नं. 12 गुरू नानक धर्मशाला के पीछे थाना बसना, महासमुन्द