सरायपाली : खबर प्रकाशन के बाद भी सूजी, माटी और मिठाई के नाम ... - CG Sandesh

सरायपाली : खबर प्रकाशन के बाद भी सूजी, माटी और मिठाई के नाम पर पैसा लेने वाली नर्स पर नहीं हुई कार्यवाही, क्या मोटी रकम लेकर किया जा रहा बचाने का प्रयास ?

हेमन्त वैष्णव.  सरायपाली के आंवलाचक्का उपस्वास्थ केन्द्र में वसूली का एक ऐसा खेल देखने को मिला था जहाँ एक गरीब व्यक्ति अपने बर्तन बेचकर पत्नी का प्रसव कराने को मजबूर था. इस मामले में खबर प्रकाशन के बाद भी अब तक उस नर्स पर कोई कार्यवाही नहीं हुई. जानकारी के अनुसार इस मामले में मोटी रकम लेकर अब उच्च अधिकारियों द्वारा नर्स को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

ऐसे मामलों में कई बार देखा गया है कि उच्च अधिकारी इसे त्वरित संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी कर तत्काल बर्खास्त किये जाने की कार्यवाही करते हैं और मामले की जाँच चलती है. लेकिन इस मामले में अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

आखिर क्यों प्रसव के नाम पर सूजी, माटी और मिठाई के लिए पैसे माँगने वाली नर्स पर कार्यवाही नहीं किया गया. क्या सरकारी अस्पतालों में सूजी, माटी और मिठाई के नाम पर पैसा दिया जाना जरुरी है ? ऐसे मामलों में अधिकारीयों द्वारा कार्यवाही नहीं करने से क्षेत्र में अवैध वसूली का बोल बाला हैं और इसे अंजाम देने वाले कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं.

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस मामले को जब खंड चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में लाया गया तो उनका कहना था कि उक्त नर्स की इलाज के नाम पर पैसा लिए जाने की शिकायत पहले भी की गई थी, जिस पर जाँच करते हुए कार्यवाही करने को लिखा गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई.

जब दुबारा ऐसा मामला आया आया तो भी कार्यवाही नहीं हुई, वहीं लोगों में अब यह चर्चा का विषय बन चुका है कि मोटी रकम लेकर उच्च अधिकारीयों द्वारा नर्स को बचाने का प्रयास किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें