सरायपाली : आंवलाचक्का उप स्वास्थ्य केन्द्र की खबर को संज्ञान... - CG Sandesh

सरायपाली : आंवलाचक्का उप स्वास्थ्य केन्द्र की खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगाया वीडियो, 15 दिन में होगी कार्यवाही.

हेमन्त वैष्णव. महासमुन्द जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आंवलाचक्का के उप स्वास्थ केन्द्र में पदस्थ महिला कर्मचारी प्रमिला टण्डन द्वारा प्रसव के लिए एक व्यक्ति को सूजी माटी और मिठाई के नाम से पैसे मांगने का वीडियो सामने आया जिस खबर को सीजी संदेश में प्रकाशित किये जाने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने खबर को संज्ञान में लेते हुए सबूत के लिए वीडियो मंगाया है.

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंजारे से जब पूछा गया कि आंवलाचक्का में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी प्रमिला टण्डन के खिलाफ कार्यवाही क्यो नही हो रही है... जिसके जवाब में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि खबर के माध्यम से मामला संज्ञान में आया था वीडियो आपके पास है तो भेजिए जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्यवाही किया जाएगा, इसके लिए कम से कम 15 दिन समय लगेगा.

प्रमिला टण्डन के खिलाफ पहले भी इलाज के बदले पैसे लेंने वाला मामला सामने  आ चुका है, जिसमे सरायपाली बीएमओ द्वारा कार्यवाही के लिए लिखने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुआ.

इसका जवाब देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इसके पहले मैं नही था, 2 माह ही हुए है मेरे आए इसके पहले के मामले में अवगत नही था पहले मामले में भी फाइल खोला जाएगा और कार्यवाही की जाएगी.

जब स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा गया कि यदि पहले ही मामले में कार्यवही किया जाता तो क्या यह दिन दोबारा देखने को मिलता ?

इसपर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इतने दिनो तक आप कहा थे अभी 15 दिनों का समय दीजिए जांच के पश्चात दोषी पाए जाने पर अवश्य कार्यवाही होगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें