मरीज को परिजनों द्वारा चिकित्सालय से बाहर ले जाने के मामले प... - CG Sandesh

मरीज को परिजनों द्वारा चिकित्सालय से बाहर ले जाने के मामले पर ड्यूटी चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला चिकित्सालय में मरीज को समस्त चिकित्सकीय सुविधा देते हुए इलाज जारी

मरीज को परिजनों द्वारा चिकित्सालय से बाहर ले जाने के मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा इस दौरान निर्धारित ड्यूटी चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जिला चिकित्सालय में मरीज को भर्ती कर समस्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए इलाज किया जा रहा है।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि बीते दिवस हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मरीज कन्हैया लाल को कल ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया और इलाज शुरू कर दिया गया। मरीज के इलाज की जानकारी परिजनों की दी गयी है। मरीज का इलाज किया जा रहा है जिससे परिजनों को भी सहूलियत हुई है।

उल्लेखनीय है कि घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने सिविल सर्जन को निर्देश दिए। इस संबंध में सिविल सर्जन द्वारा इस दौरान आपातकालीन चिकित्सा ड्यूटी हेतु निर्धारित मेडिकल ऑफिसर डॉ वासिक असदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और नोटिस में 24 घण्टे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें