सरायपाली : अवैध रूप से शराब‍ बीक्री करते 15 लीटर देशी महुआ श... - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध रूप से शराब‍ बीक्री करते 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद विवेक शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वालो पर कार्यवाही करने की निर्देश प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ मय अधिग्रहित वाहन CG 04MG 0418 में मय विवेचना कीट के देहात भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुये थे कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति परसकोल से घेंसपाली जाने के मार्ग अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर थाना सिघोडा स्टाप द्वारा घेराबंदी कर खेलसिंह बरिहा पिता जनकराम बरिहा उम्र 36 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को पकडा गया जिसिके पास मे रखे सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में रखे सामान के संबंध मे पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगा। शराब रखने के संदेह होने पर उपस्थित पुलिस पार्टी, पुलिस वाहन, एवं गवाहो का उक्त व्यक्ति से तलाशी लिवाया गया जो किसी प्रकार की कोई आपत्ति जनक सामग्री नही होना बताया बाद उक्त व्यक्ति से सहमति लेकर कब्जे मे रखे सफेद रंग की प्लास्टिक थैला मे भरे सामान का तलाशी लिया गया जिसमे 03 प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर कुल 15 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब भरा हुआ मिला.

उक्त शराब को गवाहो के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध मे उक्त व्यक्ति को धारा 91 जा. फौ. का नोटिस देकर वैध कागजात पेश करने कहा गया जो कोई कागजात नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला मे भरे 03 प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर जुमला 15 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी खेलसिंह बरिहा पिता जनकराम बरिहा उम्र 36 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को आरोप बताकर दिनांक 06.05.2022 के 19:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी
1- खेलसिंह बरिहा पिता जनकराम बरिहा उम्र 36 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग.

जप्त संपत्ति
01- एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला मे भरे 03 प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर जुमला 15 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव राम कोशले, प्रधान आरक्षक 169 नवीन भोई, आर0 935 सुशांत बेहरा , 653 जीवर्धन बरिहा की टीम के द्वारा किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें