CG : पर्यटन स्थल पर मिली युवक की सिर कुचली लाश, मचा हड़कंप - CG Sandesh

CG : पर्यटन स्थल पर मिली युवक की सिर कुचली लाश, मचा हड़कंप

कवर्धा। कबीरधाम जिले में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कवर्धा शहर से लगे पर्यटन स्थल सरोदा रोड पर एक अधेड़ का सिर कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। एक महीने में जिले में यह हत्या की पांचवीं घटना है।

जिले के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि मृत व्यक्ति का पहचान भुवन गंधर्व के रूप में हुई है। शहर के ठाकुरदेव चौक में ठेले में दुकान लगाकर जीवन यापन करता था। जहां लाश मिली है, उस स्थान से खाने का सामान बरामद हुआ है। हत्या की आशंका पर मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी ने आरोपी बहुत जल्द पुलिस के हिरासत में होने की बात कही है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि महीनेभर में पांच हत्याओं के मामले में पुलिस ने दो मामले को झुलझा ली है, वहीं तीन हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल नही कर पाई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें