छात्रों ने सीएम को पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया,... - CG Sandesh

छात्रों ने सीएम को पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया, सीएम ने शिक्षकों का तबादला करने और नए शिक्षक भेजने को कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भटगांव के एसईसीएल विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव एस.भारतीदासन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के बाद दूसरे दिन आमजनों से मिले प्रतिक्रिया उपरांत लगातार जिले के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मुख्य रूप से समीक्षा की। मुख्यमंत्री बघेल को गत दिवस बिहारपुर में छात्रों द्वारा पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को वहां के शिक्षकों का तबादला करने और नए शिक्षक भेजने को कहा। साथ ही आदेश की अवमानना करने पर निलंबित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी और कब्जे की शिकायत मिल रही है। राजस्व अधिकारी इसे गंभीरता से लें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें