महासमुंद : परिवारिक बात को लेकर बड़े भाई से मारपीट कर जान से मारने की धमकी
महासमुंद के नया बस स्टैंण्ड में परिवारिक बात को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के साथ वाद विवाद कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी संदीप सिंग खनूजा ने पुलिस को बताया कि वह पुराना बस स्टैण्ड स्टेट बैंक के बाजू स्थित पैतृक मकान के उपरी हिस्से में अपनी पत्नि सतबीर कौर एवं बच्चो के साथ रहता है. व अपने मिनी बस का संचालन करता है.
संदीप सिंग ने बताया कि उसका छोटे भाई हरदीप सिंग खनूजा के साथ व्यवसायिक बातो को लेकर तथा परिवारिक बातो को लेकर आपस मे विवाद है, तथा दोनो भाईयो में नही जमता है. जिसके चलते उसका छोटा भाई हमेशा झगड़ा विवाद कर मकान को खाली करो और यहां से अन्यत्र कही चले जाओ कहकर उसे गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देता रहता है.
संदीप सिंग ने बताया कि 4 मई 22 को वह बस स्टैण्ड महासमुन्द मे अपने बस को सवारी के साथ भेजने हेतु बाते कर रहा था, तभी करीबन 09.30 बजे उसका भाई हरदीप सिंग खनूजा आया और पुरानी बातो को लेकर उसे अनाप सनाप गंदी गंदी गालिया देते हुये बोला की तु गाडी चलाने के लायक नही रहेगा, तुझे जान से मारदूंगा कहते हुये उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया.
जिसकी शिकायत पर पुलिस ने भादवि अपराध धारा 294, 323, 506 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.