महासमुंद : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में हुई तीन मौत पर अपराध कायम
महासमुंद जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में हुई तीन मौत पर अपराध कायम किया गया है.
जिसमे पुलिस द्वारा 5 मई की घटना में कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम उखरा में अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसायकल क्र. CG06 GR 5117 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से ईश्वर मांझी की मौके पर मृत्यु होना तथा साथ बैठे बिसरू पटेल को घायल होकर अस्पताल में भर्ती होना पाये जाने से अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337, 304 (A) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
वहीं 7 मई को ग्राम भिलाई दादर बांध के पास कोमाखान में ट्रेक्टर क्र- CG-06 GB-2243 के चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के मोटरसायकल क्र. OD26 A 7456 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से घटनास्थल पर मोटरसायकल के चालक चैन सिंग की मृत्यु होना पाया गया. मामले के मर्ग जांच पर ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GB 2253 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा सदर 304 (A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
खल्लारी थाना अंतर्गत 7 मई को शाम 6:30 बजे बोडराबांधा रोड नाला के पास जोधराम साहू पिता यादव राम साहू उम्र 40 साल स्वयं अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंण्ट हो जाने से गंभीर चोंट आने से मौत हो गया जिसपर पुलिस ने चालक के विरूद्ध अपराध धारा सदर 304 (A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.