बसना : खड़ी कार को ठोकर मारने पर मामला दर्ज
बसना थाना अंतर्गत साल्हे तराई मोड़ के आगे एक पिकअप वाहन द्वारा खड़ी कार को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मई 22 के शाम करीब 5 बजे साल्हे तराई मोड़ के आगे पिकअप क्र- CG-04 LN-7700 का चालक फुलेश्वर कुमार निषाद पिता नरेश निषाद निवासी दुर्ग अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर घटनासथल पर प्रार्थी ओमप्रकाश पटेल पिता हेमराज पटेल उम्र 37 साल के खड़े कार क्र. CG-06-GP-2253 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर क्षतीग्रस्त कर दिया.
जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 279 भादवि कायम कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें