लंबाई कब घटती और कब बढ़ती इसकी वजह भी जान लीजिए - CG Sandesh

लंबाई कब घटती और कब बढ़ती इसकी वजह भी जान लीजिए

क्या एक तय उम्र के बाद इंसान की लम्बाई  घटने लगती है? इसका जवाब है, हां. विज्ञान के नजरिए से देखें तो 18-20 तक की उम्र तक ही इंसान की लम्बाई बढ़ती है. इसके बाद यह स्थिर रहती है. 30 से 40 की उम्र के बाद जैसे-जैसे शरीर ढलना  शुरू होता है वैसे-वैसे लम्बाई भी घटने लगती है.

 खास बात है कि ऐसा महिला और पुरुष दोनों में होता है. जब भी आप अपने ग्रैंड पेरेंट्स को देखेंगे तो पता चलेगा उनका शरीर सिकुड़ (Body Shrinks) रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि शरीर की लम्बाई में सबसे बड़ा रोल तो हड्डियों का होता है तो क्या उम्र के साथ यह घटती हैं.

  1. साइंसएबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर बढ़ती उम्र के जितने भी असर दिखते हैं, उसमें लम्बाई भी शामिल है. एक तय उम्र के बाद शरीर सिकुड़ना शुरू हो जाता है. अमूमन 30 से 40 साल की उम्र के बाद लम्बाई घटने लगती है. हर 10 साल में इसका असर दिखता है. हर दशक इंसान की लम्बाई करीब एक सेंटीमीटर घटती है. जितनी ज्यादा उम्र बढ़ेगी लम्बाई घटने का असर उतनी ज्यादा तेजी से दिखता है.
  2. इंसान की लम्बाई में उसके पैरों की हड्डियां, रीढ़ की हड्डी और खोपड़ी यानी स्कल का रोल होता है. यही इंसान की लम्बाई को दर्शाते हैं. बढ़ती उम्र के साथ पैरों की हड्डियां और खोपड़ी पर कोई असर नहीं होता, लेकिन रीढ़ की हड्डी की लम्बाई कम होने लगती है. इसमें मौजूद डिस्क पतली होने लगती है. इसका असर लम्बाई पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है.
  3. ऐसा क्यों होता है, उसके कई कारण बताए गए हैं. जैसे- डिस्क में मिनिरल्स की कमी होने लगती है. यह पतली होने के साथ इनके आकार में कमी आने लगती है. इसके अलावा पैरों में दो हड्डियों के बीच मूवमेंट को आसान बनाने वाले लिगामेंट भी कमजोर होने लगते हैं. यह भी कम होती लम्बाई के लिए जिम्मेदार हैं.
  4. रिपोर्ट कहती है, इंसान की लम्बाई घटने में सबसे बड़ा रोल हड्डियों का होता है, लेकिन मांसपेशियों भी कमजोर होने लगती है. बढ़ती उम्र के साथ ये सिकुड़ने लगती हैं. सिकुडने के कारण यह छोटी होने लगती हैं. शरीर पर कई तरह से इसका असर दिखने लगता है.
  5. पुरुष और महिला, समय के साथ दोनों की लम्बाई में कमी आती है, लेकिन अलग-अलग तरह से. अगर दोनों की तुलना की जाए पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की लम्बाई ज्यादा तेजी से कम होती है. मेनोपॉज के कारण ऐसा तेजी से होने लगता है. 30 से 70 साल की उम्र तक एक पुरुष की लम्बाई औसतन 3 सेंटीमीटर तक घट सकती है. वहीं महिलाओं में यह आंकड़ा 5 सेंटीमीटर होता है.


अन्य सम्बंधित खबरें