शिक्षक ने स्कूली छात्रा पर संबंध बनाने के लिये बनाया दबाव...... - CG Sandesh

शिक्षक ने स्कूली छात्रा पर संबंध बनाने के लिये बनाया दबाव... 500 रुपये का दिया लालच

छात्रा पर बुरी नजर डाल एफआईआर के लिये परेशान करने वाले कलयुगी शिक्षक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिक्षक अपनी 14 वर्षीय छात्रा पर सम्बंध बनाने का दबाव बना रहा था। फिर बात खुलने के डर से छात्रा को 500 रुपये का लालच भी दिया। घटना 19 अप्रैल की है।

मिली जानकारी के अनुसार मरवाही ब्लाक के स्कूल में शिक्षक विनोद रॉय पदस्थ है। 24 अप्रेल से स्कूलो में शासकीय अवकाश लग चुका है। बीते 19 अप्रैल को जब छात्रा स्कूल जाने को खड़ी थी तब शिक्षक विनोद राय बाइक से पहुँचा और छात्रा को भी स्कूल ले जाने के लिये लिफ्ट देकर बैठा लिया। 

रास्ते मे छात्रा को सम्बंध बनाने के लिये आरोपी शिक्षक दबाव बनाने लगा। छात्रा के नही मानने पर उसे 500 रुपये देकर घटना के सम्बंध में किसी से चर्चा करने से मना किया।

डर से कई दिनों तक चुप रही और घटना के सम्बंध में किसी को नही बताया। फिर हिम्मत जुटा कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर मरवाही थाने पहुँचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें