CG : बहन की सहेली से युवक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बन... - CG Sandesh

CG : बहन की सहेली से युवक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर सालों बुझाता रहा हवस, अब गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सीतापुर क्षेत्र से युवती से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आ रहा है।

दरअसल पूरा मामला फरवरी 2019 का है। जब पीड़िता अपनी सहेली के घर घूमने गई थी। दो तीन दिन उसकी सहेली के घर पकरीखार में रुकी थी। इसी दौरान सहेली के भाई फिलिप तिग्गा ने युवती से प्यार करने की बात कही। जिसके बाद युवती ने उसे मना कर दिया, फिर आरोपी फिलिप तिग्गा ने देर रात को परिजन के सो जाने के बाद उसका मुंह दबाकर जबरन अपने कमरे में ले गया ओर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन साल तक दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से घर वालों ने तय हो गई।  इस बात की सूचना आरोपी युवक को लगी तो उसने अपने पास रखे अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर युवती ने पूरी घटना परिजन को बताई।


  इस पर परिजन ने मामले की शिकायत 6 मई को थाने में पहुंच कर की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें