महासमुंद : महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शरा... - CG Sandesh

महासमुंद : महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का कारोबार नहीं थम रहा है। अवैध शराब के एक बड़े मामले में पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई की गई है।

हम आपको बता दें कि अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छीर्राबाहरा डोंगरी किनारे में कुछ लोग अवैध हाथ भट्टी का बना महुआ शराब की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबीर के बताए निशानदेही जगह पर ग्राम छीर्राबाहरा डोंगरी किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़े, जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश महिलाने, बरातू उर्फ हरिदयाल , रामलाल सभी ग्राम छीर्राबाहरा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया, जिनके कब्जे से 120 लीटर हाथ भट्टी अवैध मदिरा शराब जब्त किया गया। वहीं आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें