महासमुंद : ऑनलाइन चाकू मंगवाने वालों को दी गई समझाइस, 20 नग ... - CG Sandesh

महासमुंद : ऑनलाइन चाकू मंगवाने वालों को दी गई समझाइस, 20 नग विभिन्न प्रकार के चाकू जप्त

Flipkart, Amazon से भी ली जा रही है जानकारी

अभी हाल फिलहाल के दिनों में यह देखने में आ रहा है की लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है जिनसे संबंध में जानकारी हुई कि ऑनलाइन वेबसाइट आदि अन्य साइट के माध्यम से चाकू मंगा कर कुछ युवकों द्वारा या नाबालिगों द्वारा उसे अवैध रूप से अपने पास रख कर अपराधिक गतिविधियां की जा रही है जिस पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना कोतवाली व साइबर सेल की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जिसमें ऑनलाइन वेबसाइट शॉपक्लूज, स्नैपडील के माध्यम से जिनके जिनके द्वारा भी उक्त बटन की चाकू,धारदार चाकू, पेन चाकू, या अन्य प्रकार के चाकू मंगाए हैं और जिन्हें वह अवैध रूप से अपने पास रखे हैं.

उक्त वेबसाइट से उन सभी लोगों की जानकारी प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित कर उक्त अवैध चाकू को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है जिसमें विधि सम्मत कार्रवाई थाना कोतवाली में की जा रही है अभी वर्तमान में केवल दो ही ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है फ्लिपकार्ट अमेजॉन व अन्य साईट से भी जानकारी प्राप्त कर जिले में जितने भी ऑनलाइन चाकू डिलीवरी हुई है सभी जिन्होंने उन्हें मनवाया है उनके संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी। आज महासमुंद जिले में कुल 20 प्रकार के विभिन्न प्रकार चाकू कीमती लगभग 10000 रुपए बरामद करके पुलिस कब्जे में ले कर कार्रवाई की जा रही है यह अभियान पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू व डीएसपी कल्पना वर्मा ,के मार्गदर्शन में थाना स्टाफ व साइबर सेल टीम द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें