सरायपाली : मेरी लडकी कब भगी थी कहते हुये पत्थर से फेंककर की ... - CG Sandesh

सरायपाली : मेरी लडकी कब भगी थी कहते हुये पत्थर से फेंककर की मारपीट.

सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 बाजारपारा में मेरी लडकी कब भागी थी कहते हुये पत्थर से फेंककर की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

बजरंग डोंगरे ने पुलिस को बताया कि 08 मई 2022 के रात 10 बजे वह अपने घर पर था तभी सुरेखा डोंगरे व विनोद डोंगरे उसके घर के सामने आये और मेरी लडकी कब भगी थी कहते हुये दोनो उसे मां बहन की गंदी गंदी गलौच करने लगे तो उसने गाली गलौच करने से मना किया तो उसे सुरेखा डोंगरे व विनोद डोंगरे ने हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर से फेंककर मारने लगे तब उसकी पत्नी सुमित्रा डोंगरे बीच बचाव करने आयी तो उसे भी गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे, तब उसकी पत्नी सुमित्रा डायल 112 को फोन कर बुलाये है.

मारपीट करने से उसके सिर के पीछे, दाहिने हाथ कि भुंजा व कंधा के पास तथा पीठ में चोट आकर दर्द हो रहा है। घटना को अमरसिंह व विशम्भर सोना देखे व सुने है. मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें