सरायपाली : 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस की टीम 09 मई को मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कोटद्वारी पहुंच कर मौके पर नाकाबंदी किया। कुछ समय पश्चात 02 व्यक्ति एक मो0सा0 में संदिग्ध रूप से कुछ सामान लेकर आते दिखे जिन्हे हाथ का ईशारा देकर रोककर पूछताछ करने पर वाहन चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम किशोर बरिहा व पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम सम्पत दीप ईच्छापुर थाना सरायपाली का होना बताये जिन्हे बीच में रखे सामान के बारे में पुछने पर बिक्री हेतु 10 लीटर महुआ शराब परिवहन करना बताये.

आरोपियो के पेश करने पर समक्ष गवाहान 10 लीटर महुआ शराब की. 2000 रू. एवं एक बजाज CT 100 मो0सा0 की. 10000 रू0 जू0 की0 12000 रू0 को मुता0 जप्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा कृत्य धारा 34(2)-LCG आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें