महासमुंद : पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 35 मोबाईल, एसपी ने धार... - CG Sandesh

महासमुंद : पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 35 मोबाईल, एसपी ने धारकों को सौंपा, लोगों के चेहरे पर लौटी रौनक

महासमुंद। एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश पर साइबर सेल ने विगत दिनों जिले में 140 नग गुम मोबाईल रिकवर कर धारको को वितरित किया गया था। इसी तारतम्य में कम्युनिटि पुलिसिंग के तहत जिलें के नागरिकों व बच्चों की आनलाईन पढ़ाई बाधित न हो व लोगो को आर्थिक क्षति से बचाने हेतु गुम मोबाईल को पुनः ट्रेस किया गया, जिसमें से 35 नग गुम मोबाईल बरामद हुआ है।

सायबर सेल ने गुम मोबाईलो को ट्रेक कर सरहदी जिला रायपुर, गरियाबद, बलौदाबाजार, धमतरी तथा सरहदी राज्य ओडिशा से रिकवर किया है। जिसे एसपी विवेक शुक्ला, एएसपी मेघा टेम्बुलकर साहू, एसडीओपी कल्पना वर्मा, डीएसपी यातायात राजेश देवांगन, प्रशिक्षु डीएसपी गरिमा दादर के हाथो मोबाईल धारको को लौटाया गया है।

एसपी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर मोबाइल गुम हुए जिसे रिकवर कर लिया गया है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें