महासमुंद : व्यक्ति ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत
9 मई को महासमुंद थाना क्षेत्र के बेमचा में एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक वासुदेव पिता अशोक मालेकर उम्र 30 साल बेमचा का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें