खबर का असर : प्रसव के लिए  सूजी माटी और मिठाई का पैसा मांगने... - CG Sandesh

खबर का असर : प्रसव के लिए सूजी माटी और मिठाई का पैसा मांगने वाली नर्स को जिला चिकित्सा अधिकारी ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

हेमन्त वैष्णव।  महासमुन्द जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आंवलाचक्का उप स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ संयोजक प्रमिला टण्डन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि सीजी संदेश डॉट कॉम ने 'बर्तन बेचकर सरकारी अस्पताल में कराना पड़ा पत्नी का प्रसव क्योंकि नर्स मांगती है सूजी माटी और मिठाई के लिए पैसे' लेख को 3 मई को प्रमुखता से प्रकाशन किया था । जिसके बाद आज 10 मई को जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ. एस.आर बंजारे ने मामला को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य संयोजक प्रमिला टण्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी लेटर में स्पष्ठ उल्लेख है कि सोशल मीडिया में वायरल लेख 'बर्तन बेचकर सरकारी अस्पताल में कराना पड़ा पत्नी का प्रसव क्योंकि नर्स मांगती है सूजी माटी और मिठाई के लिए पैसे' सम्बन्ध में जांच प्रतिवेदन खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रेषित किया गया था ।

जांच में उल्लेख है कि मरीज के परिजनों से सूजी माटी और मिठाई के नाम से पैसा मांगी गई है इस प्रकार स्वास्थ संयोजक प्रमिला टण्डन ने अपना पदीय दायित्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती है जिससे शासन की छवि धूमिल हुई है । जिसके बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. आर . बंजारे ने कहा कि इस सम्बंध में जांच और आवश्यक कार्यवाही की गई जिसके बाद स्वास्थ संयोजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें