बसना : हर घर नल योजना के तहत खोदा गया गड्ढा....  गिरी गाय ह... - CG Sandesh

बसना : हर घर नल योजना के तहत खोदा गया गड्ढा.... गिरी गाय हुई मौत

सरकार की हर घर नल योजना के तहत जगह जगह गड्डा करने और उन्हें खुला छोड़ देने की वजह से एक गाय की मौत हो गई है। यहां घटना बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुर्गापाली की है,जहां गाय की मौत हुई। 

ग्राम पंचायत दुर्गापाली निवासी किशोर पटेल ने बताया की यहां घटना PHE विभाग की लपरवाही की वजह से हुई है। नल कनेक्शन के लिए ये गड्डा खोदकर उसे खुला छोड़ दिया गया था। जिसमें गाय फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

साथ ही किशोर ने कहा की विभाग द्वारा गड्डा खोदकर छोड़ दिया जा रहा है। उसे पाटने का काम नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से बच्चे उसमें गिरते है और चोट लगती है। इस लपरवाही की वजह से और कई और बड़ी घटनाए हो सकती है।

गाय को निकालकर उसका आंतिम संस्कार कर दिया गया है। साथ ही अब गड्ढे को पाट दिया गया है। किशोर ने बताया कि गांव में गोठन तो है ,लेकिन वहां सुविधा का आभाव बहुत ज्यादा है ,जिसकी चलते गया इधर उधर घूमती रहती। गांव में गोठन होने के बाद भी गोधन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जो की एक पंचायत की लपरवाही है। 

इधर PHE के अधिकारी ने बताया की इस काम को ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है ,जिसको बार -बार बोला गया है। जब एक तरफ का काम पूरा हो जाये तभी दूसरे तरफ का काम शुरू किया। बावजूद इसके लपरवाही हुई है। इस मामले की कार्रवाही कर क्षतिपूर्ति दी जाएगी। 


अन्य सम्बंधित खबरें