सरायपाली : रक्तदान कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे जागरूक युवा, एक मैसेज पर करते हैं रक्तदान
सोशल मीडिया के जरिए तैयार कर रहे रक्तदाता
सरायपाली : दुनिया में रक्तदान को जीवनदान और सबसे बड़ा दान कहा गया है, लेकिन अपने जीवन की खुशियों के अवसर पर कोई रक्तदान करे तो इससे बड़ा कोई प्रेरक कृत्य नहीं हो सकता। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है ग्राम छोटे टेमरी के युवा समाजसेवी सुरेश साव ने, जिन्होंने अपनी शादी के 12वें वर्षगांठ पर 14वां रक्तदान किया। रक्तदान सेवा समिति के सदस्य सुरेश साव ने बताया कि ग्राम छोटे लोरम की वेदमोती जो बेतेल क्लिनिक रसोड़ा में डिलिवरी हेतु एडमिट है जिन्हें अर्जेंट रक्त की आवश्यकता थी। रक्तदान सेवा समिति के निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी प्राप्त होते ही रक्तदान कर उन्हें नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया गया। वहीं एक अन्य केस में ग्राम लारीपुर निवासी अंजली नेताम, सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर में एडमिट हैं जिनके परिजन रक्त के लिए इधर उधर भटक रहे थे, उनके लिए समिति के सदस्य अनीस सुरजाल ने अपने घर से 40 किमी की दूरी तय कर 12 बजे रात में रक्तदान किया।
अनीस सुरजाल ने बताया की रक्तदान सेवा समिति में जुड़ कर आज तक 22 बार रक्तदान करने का सौभाग्य मिला है। समिति के वरिष्ठ सदस्य पवन सिदार ने जानकारी देते हुए बताया की रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया में भरपूर प्रचार - प्रसार किया जा रहा है । रक्तदान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ की सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क है और हमारी टीम के द्वारा प्रतिदिन 30 - 40 मरीजों को तत्काल रक्तदान कर रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। समिति के संचालन में संस्थापक मुस्तफिज आलम एवं पुरूषोत्तम प्रधान, संचालक लोकेश सिंह, पदमन पटेल, सुनील सागर, उत्तम कठार, भोजराज बारिक, रितेश साहू,ओमप्रकाश बघेल, झनकराम मिरी, आदित्य मोहन पंडा, हेमनाथ सिदार, मोहन यादव, डूमेश राणा, अनूप तांडी, नवीन साहू, पुरूषोत्तम यादव, शरद प्रधान, आकाश राजपूत, गोवर्धन भोई, नवीन मालाकार, आमनी भार्गव, मुन्ना साहू, गौरी साहू, मनीषा मांझी, ममता साहू, आरती साहू, स्नेहा तिवारी, अरविंद पटेल, अतुल प्रधान, बद्रीनाथ साव, राज राणा, राकेश प्रधान, मोहित बरिहा, टिकेश्वर सिंह चन्द्रा, सुमनदास मानिकपुरी, दीक्षा जैन, मुस्तकीम खान, कुन्ती दास, नीमई साहू, नागेश्वर बंजारे, जितेन्द्र कुमार, संदीप भोई, सुरजभान आदि अपना सेवाएं दे रहे हैं।