महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा पी.ई.टी. तथा पीपीएचटी प्रव... - CG Sandesh

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा पी.ई.टी. तथा पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 22 मई को

संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पी.ई.टी. तथा पीपीएचटी 2022 रविवार 22 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली में पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05ः15 बजे तक जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के लिए संपूर्ण परीक्षा कार्य सम्पादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें