पटेवा : घर से नगदी रकम और जेवरात की चोरी.
पटेवा थाना क्षेत्र के एक मकान से चोरी होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
परमानंद साहू ने बताया कि 09 मई 2022 को रात्रि में करीब 10 बजे उसके परिवार के लोग के खाना खाकर अपने कमरे में सो गए.
परमानंद साहू अपनी पत्नि जीनाबाई के साथ घर के बगल ब्यारा में धान का रखवानी करने के लिये सोये थे. इसके बाद रात्रि करीब 3 बजे जब परमानंद साहू की नींद खुली तो उसने देखा कि दुकान के सामने का लाईट बन्द था तब दुकान के पास जाकर देखा तो वहां बल्ब होल्डर से निकालकर नीचे रखा हुआ था, और वह बल्ब को होल्डर में लगाया और मकान तरफ जाकर देखा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था, उसकी दोनो लड़की कमरा मे सोयी हुई थी तथा बाजू कमरा में रखे आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था, व आलमारी में रखे कपड़े जमीन में बिखरा पड़ा था, तब वह अपनी पत्नि जीनाबाई को बुलाकर लाया और आलमारी को चेक किये तो आलमारी के लाकर में रखे दो जोड़ी सोने का झुमका, एक नग सोने का हार, दो नग मंगलसूत्र और सात जोड़ी चांदी का पायल पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी रकम 30,000 रूपये नही था, जिसे कोई अज्ञात चोर रात्रि में मकान अन्दर प्रवेश कर आलमारी के लाकर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर ले जा चूका था.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.