तुमगांव : लड़की को मैसेज करके क्यों परेशान करते हो कहने पर क... - CG Sandesh

तुमगांव : लड़की को मैसेज करके क्यों परेशान करते हो कहने पर की मारपीट.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझीठी में लड़की को मैसेज करके परेशान वाले को मना करने पर उसको अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.  

विजय मन्नाडे ने पुलिस को बताया कि 1 मई 2022 को जब वह अपने बच्चों से मिलने के लिये गावं आया था,  तो उसकी लड़की ने उसे बताया कि गांव के रहने वाला राहूल कोसले उसे मैसेज कर परेशान करता है.  

इसके बाद राहूल कोसले जब 10 मई को रात्रि करीबन 08.30 बजे विजय मन्नाडे के दुकान में आया तो  विजय मन्नाडे ने राहूल कोसले को बोला कि मेरी लड़की को मैसेज करके क्यों परेशान करता है तब राहूल कोसले मुझे तू कौन होता है मुझे मना करने वाला कहकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए दुकान के सामने रखे मुरूम के ढेर में मेरे सिर को पटक दिया एवं हांथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे विजय मन्नाडे को चोंट आई और सिर में खून निकला.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें