महासमुंद : पैसे के लिए बेटे ने की पिता की हत्या
महासमुंद थाना क्षेत्र से बेटे द्वारा धारदार चाकू से पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है. मामला ईसाई पारा ओवर ब्रीज के पास की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मोह0 शाबीर सिद्दीकी के साथ उसका बड़ा लड़का सुलेमान सिद्दीकी और उसकी पत्नी रूबीना सिद्दीकी तीनों महासमुंद ईसाई पारा में रहते है. मोह0 सुलेमान सिद्दीकी बहुत क्रोधी, शराबी और गंजेड़ी था, कोई कामधाम नही करता था.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोह0 शाबीर सिद्दीकी जो पेंशनधारी था उसे उसका बेटा नशा-पान के लिए पैसों की मांग करता था नही देने पर अपने पिता मोह0 शाबीर सिद्दीकी को बहुत बुरी तरह से मारपीट करता था. 02 मई की रात्रि करीबन 10:30 बजे नशा-पान कर अपने पिता से पैसों की मांग किया था, नही देने पर क्रोधित होकर धारदार चाकू से अपने पिता मोह0 शाबीर सिद्दीकी के गले में तथा बांये चेहरे एवं पीठ बांये तरफ मारकर गंभीर चोट पहुंचाया था और बिना किसी को बताये स्वयं ही प्राईवेट अस्पताल फिर जिला अस्पताल महासमुंद वहां से रिफर करवाकर मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराकर अपने भाई मोह0 रेहान सिद्दीकी को बताकर वापस चला आया था जो 07 मई 2022 को ईलाज के दौरान मौत हो गया है.
जांच पर आरोपी मोह0 सुलेमान सिद्दीकी के विरूध्द धारा 302 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने पर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.