सरायपाली : मिठाई ले जाने की बात पर वकील ने मारपीट कर दी जान ... - CG Sandesh

सरायपाली : मिठाई ले जाने की बात पर वकील ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम रोहिना में कबड्डी प्रतियोगिता का मिठाई ले जाने की बात पर वकील ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हीरालाल साहू ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल 2022 के रात्रि करीब 08 बजे गांव के विजय राणा एवं तुलाराम राणा के साथ घर के पास बना रंगमंच में बैठा था.

उसी समय पडोस का लोचन प्रसाद साहू ने पार्थी का नाम लेकर कबड्डी प्रतियोगिता के समय मिठाई को बिना बताये ले गया था। मैं वकील हू जानता नहीं है क्या कर सकता हूं। अपने आप को बहुत होशियार समझता है, कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहा था तब उसके द्वारा गाली क्यो दे रहे हो कहकर मना करने पर वह और आवेश में आकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी दिया है।

मारपीट करने से उसके गाल, गर्दन एवं पीठ में चोट आया है। घटना को विजय राणा एवं तुलाराम राणा देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें