CG : पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, बच्चे को बाहर सुलान... - CG Sandesh

CG : पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, बच्चे को बाहर सुलाने को लेकर हुआ था विवाद

दंतेवाड़ा। जिले में युवक ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि रात में बच्चे को कमरे से बाहर बरामदा में सुलाने की वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने घर पर रखे डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद जवान मौके पर पहुंचे हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामला जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, कुहचेपाल गांव का रहने वाला युवक रमेश कड़ती जब रात में घर पहुंचा तो देखा की बच्चा कमरे से बाहर बरामदा में अकेले सोया हुआ है। वहीं पत्नी शांति बाई (27) कमरे में सोई थी। इसी बात पर युवक भड़क गया। पत्नी को नींद से उठाया, दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक विवाद हुआ। फिर गुस्से में रमेश ने डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। जिससे मौके पर ही पत्नी ने दम तोड़ दिया।




शोरगुल की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। सुबह इस मामले की जानकारी भांसी थाना के जवानों को दी गई। भांसी थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा समेत स्टाफ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। वहीं आरोपी समेत गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा ने बताया कि बच्चे को कमरे से बाहर सुलाने के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। महिला के शरीर में कई जगह चोंट के निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें