सरायपाली : शासकीय अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में मिले महिला ... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में मिले महिला व पुरुष.

सरायपाली के शासकीय अस्पताल में एक महिला व एक पुरुष को ऑपरेशन थिएटर के भीतर संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिनके विरूद्ध पुलिस ने अपराध कायम किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएमओ डॉ. नारायण साहू ने पुलिस को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थिएटर में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में घुसे हुए है. उन्हें अस्पताल के स्टाफ से इसकी जानकारी मिली है.

बीएमओ की सूचना पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। जहां ऑपरेशन थिएटर में बाहर से ताला लगा हुआ था। वहां के कर्मचारियों की मौजूदगी में ऑपरेशन थिएटर को खुलवाया गया। तो भीतर शहर के एक होटल की संचालिका व एक संजय नाम का पुरुष मौजूद था। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन थिएटर केवल ऑपरेशन के समय ही खोला जाता है, ऐसे में दो बाहरी व्यक्ति उसके अंदर कैसे पहुंचे, इसे लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि अस्पताल के कर्मचारियों के सांठगांठ से ही वे ऑपेशन थिएटर का ताला खुलवाकर उसके अंदर गए होंगे। बाद में पुनः बाहर से ताला लगा दिया गया होगा। इस तरह की घटना एक शासकीय अस्पताल में सामने आने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि यहां पहले भी इस तरह के कार्य होते रहे होंगे। मामले में अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आ रही है।

अस्पताल के उतने कर्मचारियों की उपस्थिति के बावजूद ऐसा घिनोना कृत्य घटित होने से ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो अस्पताल को अवैध कार्य का अड्डा बना लिये हो. पुलिस ने बीएमओ के रिपोर्ट पर अवैध कार्य को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 151, 107, 116 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें