महासमुंद : 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन - CG Sandesh

महासमुंद : 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

महासमुंद : माननीय भीष्म प्रसाद पाण्डेय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 14 मई, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना के दावों, चेक बाउंस, बैंक वसूली, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित दीवानी विवाद और यहां तक कि घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित मामलों सहित कंपाउंडेबल अपराधों के आपराधिक मामलों को भी लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति का किसी भी न्यायालय के समक्ष विवाद होने पर वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष सुलझा सकता है।

उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु जिला महासमुंद में न्यायलयीन लंबित प्रकरण हेतु कुल 13 खण्डपीठ का गठन किया गया है। अब तक कुल लगभग 6 हजार 125 से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के दूरभाष 07723-222939 अथवा सिविल न्यायालय सरायपाली / पिथौरा/बसना स्थित तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली, तालुका विधिक सेवा समिति बसना एवं तालुका विधिक सेवा समिति पिथौरा में संपर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें