महासमुंद : स्कूल में अश्लील कृत्य करने वाली शिक्षिका निलंबित - CG Sandesh

महासमुंद : स्कूल में अश्लील कृत्य करने वाली शिक्षिका निलंबित

महासमुंद। जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पतेरापाली के शासकीय प्राथमिक शाला ने कार्यरत सहायक शिक्षिका बिमला पटेल को निलंबित कर दिया गया है। महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने सहायक शिक्षिका का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। 

जारी आदेश में यह बताया गया है कि, 29 अप्रैल को ग्रामीणों के द्वारा 11 मार्च की घटना का उल्लेख करते हुए कलेक्टर से की गई शिकायत पर यह आरोप लगाया गया था कि, स्कूल में बच्चों के द्वारा टेबल लगवा कर दरवाजा बंद करके शिक्षिका और शासकीय उ.मा. विद्यालय टेमरी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य संदीप साहू के द्वारा अश्लील कृत्य किया जा रहा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को जांच का आदेश दिए। मामले की जांच अभी चल रही है, ग्रामीणों ने शिकायत आरोप में वीडियो होने की भी बात कही थी, हालांकि अभी तक मामले को लेकर कोई भी वीडियो सामने नहीं आया है।


फिलहाल शिकायत पत्र के आधार पर सहायक शिक्षिका को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत निलंबित कर दिया गया है और प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई हेतु संचनालय को पत्र प्रेषित किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें