CG : आपरेशन रूम को बनाया अय्याशी का अड्डा, संदिग्ध अवस्था मे... - CG Sandesh

CG : आपरेशन रूम को बनाया अय्याशी का अड्डा, संदिग्ध अवस्था में पाए गए युवक-युवती, मामला दर्ज

महासमुंद। जिले के सरायपाली स्थित स्व. मोहनलाल चौधरी शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओटी रूम में एक जोड़े को संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। कर्मचारियों की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर बीएमओ ने पुलिस के सामने ओटी का ताला खोला और अंदर में बंद एक महिला व एक पुरूष को पुलिस को सौंप दिया। जिनके खिलाफ सरायपाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इधर महिला और पुरुष को ओटी में प्रवेश कराने में किसी स्थानीय कर्मचारी का ही हाथ है जिसकी जांच स्वास्थ्य विभाग कर रही है।

जानकारी अनुसार बीएमओ डॉ. नारायण साहू की ओर से सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, जहां ऑपरेशन थिएटर में बाहर से ताला लगा हुआ था। वहां के कर्मचारियों की मौजूदगी में ऑपरेशन थिएटर को खुलवाया गया, तो भीतर शहर के एक होटल की संचालिका व एक संजय अग्रवाल नाम का पुरुष मौजूद था। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। ऑपरेशन थिएटर केवल ऑपरेशन के समय ही खोला जाता है, ऐसे में दो बाहरी व्यक्ति उसके अंदर कैसे पहुंचे, इसे लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि अस्पताल के कर्मचारियों के सांठगांठ से ही वे ऑपेशन थिएटर का ताला खुलवाकर उसके अंदर गए होंगे, बाद पुनः बाहर से ताला लगा दिया गया होगा। इस तरह की घटना एक शासकीय अस्पताल में सामने आने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि, यहां पहले भी इस तरह के कार्य होते रहे होंगे। अस्पताल के कर्मचारियों की उपस्थिति के बावजूद इस प्रकार की घटना ने अस्पताल के अंदर के कारनामों की पोल खेलकर रख दी है। पुलिस ने बीएमओ के आवेदन पर दोनों के खिलाफ धारा 151, 107, 116(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें