CG : घर पहुंच कर युवक ने किया प्रपोज, युवती ने कर दिया रिजेक... - CG Sandesh

CG : घर पहुंच कर युवक ने किया प्रपोज, युवती ने कर दिया रिजेक्ट, निराश होकर उठाया यह कदम

कवर्धा। जिले से अनोखा मामला समाने आया है। यहाँ बाजार चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम धमकी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। प्यार में लड़की का इनकार करने से नाराज युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था, उनसे प्रेम का इजहार करने लड़की के घर पहुंच गया। लेकिन लड़की ने रूपेश के प्यार को इनकार कर दिया। इस दुखी युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली।

 इस बीच तड़पते रूपेश को देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें