CG : जमीन विवाद को लेकर पति पत्नी ने की व्यापारी की निर्मम ह... - CG Sandesh

CG : जमीन विवाद को लेकर पति पत्नी ने की व्यापारी की निर्मम हत्या, सब्बल से मारकर किए सिर के दो टुकड़े

धमतरी। जिले में सोमवार को एक व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताय जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई जिसमे में पति-पत्नी ने व्यापारी के सिर पर सब्बल से इतनी जोर वार किया कि उसके दो टुकड़े हो गए। हत्या के विरोध में जैन समाज ने शहर में अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शांति नगर कॉलोनी(shanti nagar colony ) निवासी राजेंद्र पारख (58) मेडिकल स्टोर संचालक थे और प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। उन्होंने एक जमीन ग्राम अमेठी बस्ती मंच के पास ली थी। इसे लेकिन उनका फिरंगी निर्मलकर से विवाद चल रहा था। इसका मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। राजेंद्र सुबह करीब 9 बजे अपनी दुकान (shop )पर पहुंचे और फिर वहां से अमेठी गांव चले गए। इसी दौरान सुबह करीब 9.30 बजे फिरंगी निर्मलकर अपनी पत्नी फुलेश्वरी निर्मलकर के साथ वहां पहले से मौजूद था। राजेंद्र को वहां देख दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आरोप है कि फिरंगी ने सब्बल से राजेंद्र पर वार कर दिया। यह देख फुलेश्वरी ने भी उसी सब्बल से मारा।वार इतनी जोरदार था कि राजेंद्र का सिर फट गया और उसका भेजा तक बाहर आ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके गले में सब्बल घुसेड़ दिया।

राजेंद्र को पुलिस एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जमीन को लेकर क्या विवाद था, अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज के व्यापारियो ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। व्यापारी शोक में है। उनका कहना है कि हमारे समाज के बड़े व्यापारी की हत्या हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें