सरायपाली : कोलता समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिभावान छात्राओं का किया गया सम्मान
हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की प्राविण्य सूची में सरायपाली अंचल कोलता समाज के गौरव दो होनहार बेटियों के टॉप टेन में आने पर उन्हें कोलता समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ सरायपाली अंचल द्वारा शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो देते हुए सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया. समाज के गौरव होनहार छात्रा कुमारी मीनाक्षी प्रधान पिता अनिल प्रधान 98% (03 रैंक) निवासी पतेरापाली (सरायपाली) एवं कुमारी प्राची भोई पिता ललित भोई 96.83 %(10th रेंक) निवासी तोरेसिंहा को उनके निवास में जाकर समाज के संभागीय महामंत्री गिरधारी साहू, संभागीय उपाध्यक्ष सुभाष प्रधान,संभागीय चुनाव अधिकारी नंदकिशोर भोई ,आंचलिक सचिव मंगता प्रधान, संभागीय प्रवक्ता देवेंन्द्र भोई, सरायपाली शाखा सचिव किशोर भोई, कर्मचारी प्रकोष्ठ आंचलिक अध्यक्ष जयंत बारीक, युवा प्रकोष्ठ आंचलिक अध्यक्ष ललित कुमार साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ आंचलिक पदाधिकारी सूर्यकांत बारिक ,अशोक साहू ,महेश नायक, संजय भोई,द्वारा समाज की ओर से सम्मानित किया गया