महासमुंद : आंदोलन से नहीं जनाक्रोश से डर रही भूपेश सरकार - प... - CG Sandesh

महासमुंद : आंदोलन से नहीं जनाक्रोश से डर रही भूपेश सरकार - पीयूष

प्रदेश की कोंग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में लाये गए 19 बिंदुओं के काले कानून के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सोमवार को भाजपा ने सभी जिला मुख्यालयों में जेल भरो आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया। इसी तारतम्य में महासमुंद जिले में भी जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में भाजपाइयों ने गिरफ़्तारी दी।
कार्यक्रम में शामिल भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी पीयूष मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार दरअसल आंदोलन या धरना से नही बल्कि अपने जनविरोधी नीतियों से जागृत हुए जनाक्रोश से डर गई है,हम भी 15 साल तक प्रदेश में सत्ते में थे पर जनता के प्रति इतना भयावह कानून आज तक नहीं देखा। भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां सबको अभिव्यक्ति की आजादी है हर कोई अपनी बातों को सरकार के सामने रख सकता है पर छत्तीसगढ़ में परिस्थिति इसके उलट है यहां धरना प्रदर्शन आंदोलन तो दूर की बात है एक सामाजिक या धार्मिक आयोजन के लिए भी आमजनमानस को प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी और उसमें भी अनुमति मिलेगी या नही इस बात की शंका है।

आगे पीयूष ने कहा कि प्रदेश की व्यवस्था चरमरा गई है किसान,शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सभी अनियमित कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हैं उनकी मांगे तो पूरी नही हो रही वरन उन पर प्रदेश सरकार लाठियां भांज रही है प्रदेश का हरेक वर्ग इस सरकार से परेशान हो चुका है जिसका प्रतिफल आने वाले समय मे कांग्रेस को मिलेगा और प्रदेश की जनता इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी। भारतीय जनता पार्टी न केवल राजनीतिक दृष्टि से बल्कि आम जनता के हक की लड़ाई हमेशा से लड़ती आयी है और आगे भी ये सड़क की लड़ाई जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें