बसना : मेरे मकान में नल कनेक्शन नहीं दिया हैं कहकर हाथ मुक्क... - CG Sandesh

बसना : मेरे मकान में नल कनेक्शन नहीं दिया हैं कहकर हाथ मुक्का एवं कुल्हाड़ी के बेट से मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बंसुला में मेरे मकान में नल कनेक्शन नहीं दिया हैं कहकर हाथ मुक्का एवं कुल्हाड़ी के बेट से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जन्मजय साव ने पुलिस को बताया कि ग्राम पंचायत बंसुला वार्ड नंबर 10 का पंच है । वर्तमान में ग्राम पंचायत बंसुला में नल जल योजना के तहत बंसुलाडीपा में काम चल रहा है इसी बीच 17 मई 2022 को प्रात: 08.30 बजे के आसपास सोहित साव अटल आवास भवन में रहता है उसे आकर के मकान पर नल कनेक्शन नही दिया जा रहा है कहा तो वह उसके मकान पर नल कनेक्शन नही दिया जा सकता कहकर समझाया तो वह गुस्से मे आकर क्यो नल कनेक्शन नही देगा गंदी गंदी गाली गलौच कर लडाई झगडा करने लगा.

जिसे देख सून करके शत्रुघन साव जो हाथ मे कुल्हाडी रखा था उसके पास आकर के लडाई झगडा करने उतारू हो गया इसी बीच वाद विवाद को देखकर सुरेन्द्र प्रधान आकर के लडाई झगडा कर रहे सोहित साव व शत्रुघन साव को बीच बचाव कर समझाया जा रहा था इसी बीच शत्रुघन साव हाथ मे रखे कुल्हाडी के मुठ से सिर मे सुरेन्द्र प्रधान को चोंट लग गया एवं दोनो लोगों के द्वारा उसे जान से मार देने की धमकी चमकी दिये है । लडाई झगडा विवाद को डोलामणी सिदार व सुरेन्द्र प्रधान देखे सूने व जानते है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें