CG : ज्वेलरी दुकान में चोरी, दो महिलाओं ने ऐसे पार किया सोने... - CG Sandesh

CG : ज्वेलरी दुकान में चोरी, दो महिलाओं ने ऐसे पार किया सोने का हार, देखें वीडियो

कोरबा। चोरी का मामला सामने आ रहा है। यहाँ दो शातिर महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और गहने पार कर दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में ​कैद हो गई। चोरी की गई हार की कीमती लगभग 90-95 हजार बताई जा रही है। घटना सिल्वर सेन्टर पावर हाउस रोड कोरबा की है।


मिली जानकारी के अनुसार सराफा व्यापारी जय किशन सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक युवती और एक महिला दुकान में आये और हार खरीदने की इच्छा जताई। इसके बाद दुकान के स्टाफ ने इन्हे सोने का हार दिखाया। हार देखने के दौरान युवती ने अपनी हरकतों से स्टाफ का ध्यान भटकाया और इसी बीच उसकी साथी महिला ने सोने का एक हार की चुरा लिया और कोई भी खरीददारी किये बिना ही वापस चली गयी। रात को स्टाक मिलाते समय चोरी का खुलासा हुआ । इसके बाद दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे के फुटेज की जांच की गई तब उक्त दोनों अज्ञात महिलाओं द्वारा चोरी किये जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।


देखें वीडियो



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें