सरायपाली : 10 वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के घर पहुंची पुलिस
महासमुंद। महासमुन्द जिला पुलिस के सरायपाली थाना प्राभारी आशिष वासनिक ने कक्षा 10 वीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परिक्षा में प्रदेश के छात्र-छात्राओं के टॉप टेन सूची में जगह बनाने वाली छात्राओं के घर पहुंच कर सरायपाली पुलिस ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पेन देकर उनका सम्मान किया है।
महासमुन्द जिले में सरायपाली पुलिस इन दिनों कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से महिला वर्ग को प्रोत्साहित कर उन्हें समाज में आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही सरायपाली पुलिस ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी करा कर उन्हें उपहार स्वरूप सभी तरह के घरेलू समान भेंट किया था।
हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र से ही 5 छात्राओं ने कक्षा दसवी की परिक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई है। जिसमें मीनाक्षी प्रधान से 98 प्रतिशत पाकर तीसरा रेंक हासिल किया है। नैंसी पटेल 97.50 पा कर 5 वां रैंक पाया है। भावना पटेल ने 97 प्रतिशत के साथ 9वां रैंक प्राप्त किया है, और तीनों आगे पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती है। वहीं प्राची भोई 96.83 प्रतिशत और महक अग्रवाल ने 96,83 प्रतिशत पाकर दोनों से 10 वां स्थान बनाया है। जिला पुलिस ने सभी छात्राओं को बधाई देकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी है।