ब्रेकिंग : फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई ... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

डेस्क। गुजरात के मोरबी जिले में आज यानि की 18 मई को एक बड़ा हादसा हो गया। मोरबी जिले के हलवाड़ जीआईडीसी में स्थित एक नमक फैक्ट्री की दीवार अचानक ढह गई। इसके कारखाने में काम कर रहे कई मजदूर दीवार के नीचे दब गए। इस हादसे में अभी तक 12 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गुजरात के मोरबी में स्थित नमक फैक्ट्री की दीवार उस समय ढह गई जब फैक्ट्री में कई मजदूर अपना काम कर रहे थे। दीवार गिरने से फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। बताया गया कि दीवार अचानक भरभरा कर ढह गया। इससे वहां आस-पास काम कर रहे लोगों को हटने का समय तक नहीं मिला।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि कईयों के अभी भी दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के साथ-साथ रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच चुकी है। दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी भी तीन और लोग दीवार के मलबे के नीचे दबे है।

दूसरी ओर मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में पीएम ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि, घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें