सिंघोड़ा : पुरानी बात को लेकर ससुर ने बहु से की मारपीट.
सिंघोड़ा अंतर्गत ग्राम बांझापाली में पुरानी बात को लेकर ससुर ने बहु से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शीला कुम्हार ने पुलिस को बतायी कि ग्राम बांझापाली मे अपने पति एवं सास ससुर के साथ रहती है उसके पुत्र किरण कुम्हार 17 मई 2021 को गांव मे पागल कुत्ता द्वारा काट देने से ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
उसी बात को लेकर उसके ससुर द्वारा बार बार पुरानी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर हमेशा प्रताडित करते रहता है जो 18 मई 2022 को वह अपने घर आंगन मे काम कर रही थी तो उसके सुसर भोलाराम कुम्हार द्वारा उसे गाली गलौच कर हाथ मुक्का व ईटा से मारपीट किया है जिससे उसके माथा एवं पीठ मे चोट आई है जाते जाते जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को अपने भाई जगदीश एवं दयामती को बताई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।