महासमुंद : राज्य स्तरीय खेल अकादमी के लिए जिला स्तरीय चयन पर... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य स्तरीय खेल अकादमी के लिए जिला स्तरीय चयन परीक्षण आयोजित किया गया

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा जिला एथलेटिक्स संघ तथा जिला कबड्डी संघ के सहयोग से जिला स्तरीय चयन ट्रायल वन विद्यालय महासमुंद के खेल मैदान में सुबह 7ः00 बजे आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इसके अलावा मोटर एबिलिटी टेस्ट में खिलाडियों का वजन, उॅचाई, 30 मीटर दौड़ (फलाईंग स्टार्ट), वर्टिकल जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, बाॅल थ्रो टेस्ट, 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही खेल कौशल परीक्षण लिया गया। जिसमें एथलेटिक्स में 06 बालक एवं 06 बालिका तथा कबड्डी में 13 बालिका खिलाडियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाडियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्र्लेइंग किट, दुघर्टना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन आगामी 25 से 27 मई तक कोटा स्टेडियम, रायपुर में किया जाएगा। जिसमें जिले के चयनित खिलाडी़ शामिल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई, बिलासपुर में एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) एवं कबडडी बालिका खिलाडियों के लिए खेल अकादमी (आवासीय) आरंभ की जाएगी।
चयन समिति में अपर कलेक्टर ओ.पी.कोसरिया, जिला शिक्षा अधिकारी एस. चंद्रसेन, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, जिला कबडडी संघ रमाकान्त ध्रुव, जिला एथलेटिक्स संघ चारुलता गजपाल, व्यायाम शिक्षक गणेश राम कोसरे, सुनील भोई उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें