दादी बार-बार रिजेक्ट कर रही थीं रिश्ता, नाराज पोते ने कर दी ... - CG Sandesh

दादी बार-बार रिजेक्ट कर रही थीं रिश्ता, नाराज पोते ने कर दी हत्या...

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने अपनी दादी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि दादी उसकी शादी में रोड़ा बन रही थी।

पोता चाहता था कि वह जल्दी शादी करे और दादी लड़कियों को देख-देख रिजेक्ट कर दे रही थी।यह वारदात सोलापुर के जोड़भवी पेठ के आदर्श नगर सोसाइटी में हुई है। सिर्फ शादी के लिए दादी की हत्या की इस वारदात को सुन आसपास के लोग हैरत और सदमे में हैं। सोमवार को हुई इस वारदात के बाद 25 वर्षीय आरोपी पोते को अरेस्ट कर लिया गया है। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

दादी ने कई लड़कियों को देख किया रिजेक्ट
जांच में सामने आया है कि आदर्श नगर की रहने वाली मलनबी हसन नदाफ नाम की बुजुर्ग महिला ने अपने पोते सलीम नदाफ को शादी के लिए कर्नाटक से घर बुलाया था।

महिला के कहने पर सलीम नदाफ को कुछ लड़कियां पसंद भी आईं, लेकिन शादी की बात आगे बढ़ाने की जगह दादी उन लड़कियों को रिजेक्ट कर देती थी। सलीम को लग रहा था कि उसकी दादी ने उसे परेशाना करने के लिए कर्नाटक से यहां बुलाया है।


अन्य सम्बंधित खबरें