CG : पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी के साथ सालों से ... - CG Sandesh

CG : पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी के साथ सालों से कर रहा था दुष्कर्म, अब हुआ गिरफ्तार

दुर्ग। जिला पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से बीते 4 सालो से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। इससे डर के कारण वह उसका विरोध नहीं कर पा रहे थे।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 15 मई को थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि कुम्हारी के कंडरका गांव निवासी नोहर साहू (32) पिछले चार सालों से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। महिला ने बताया कि नोहर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी और उसके साथ जबरदस्ती की। उसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब आरोपी की हैवानियत बढ़ती गई तब पति और पत्नी ने मिलकर हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचे। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नोहर को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें